अरपा कम्यूनिटी रेडियो
90.8 FM

हमारी वेबसाइट के माध्यम से अब आप कहीं भी, कभी भी हमसे जुड़ सकते हैं

अरपा कम्यूनिटी रेडियो का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। शिक्षा, सशक्तिकरण और मनोरंजन के इस सफर में आप भी हमारे सहभागी बनें।

VOice of Voiceless

अरपा कम्यूनिटी रेडियो 90.8 FM

न्यायधानी की गूँज, जन-जन की आवाज़

अरपा कम्यूनिटी रेडियो 90.8 FM की आधिकारिक डिजिटल दुनिया में आपका स्वागत है। हमारी पहचान सिर्फ एक फ्रीक्वेंसी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और बिलासपुर के लोगों की धड़कन है। अरपा नदी की अविरल धारा की तरह, हम भी सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के संगम को आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सुनते रहव, जुड़ते रहव, अरपा कम्यूनिटी रेडियो

हमारा मानना है कि हर आवाज़ मायने रखती है। अरपा रेडियो का उद्देश्य समुदाय को सशक्त बनाना और हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी विरासत को आधुनिक तकनीक के साथ सहेज कर रखना है। हमारी प्रोग्रामिंग में आपको छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक जागरूकता का अनूठा मेल मिलेगा

Latest Spotify & Youtube Show

Arpaa Radio on Spotify

अरपा कम्युनिटी रेडियो (90.8 एफएम) पर ‘ऑडियो बुक्स’ की गूंज: बदलते दौर में साहित्य और संस्कृति को संजोने की एक अनूठी पहल

बदलते दौर में जहां डिजिटल तकनीक ने हमारे जीवन के हर पहलू को छुआ है, वहीं सुनने और सुनाने की हमारी सदियों पुरानी परंपरा को भी एक नया और आधुनिक रूप मिला है। बिलासपुर (छत्तीसगढ़) का अपना चहेता स्टेशन, अरपा कम्युनिटी रेडियो 90.8 एफएम, केवल लोक-संस्कृति, जन-जागरूकता और मनोरंजन का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह साहित्य को आम लोगों तक पहुँचाने का एक सशक्त पुल भी बन चुका है। इसी कड़ी में अरपा रेडियो द्वारा शुरू की गई ‘ऑडियो बुक्स’ (Audiobooks) की पहल ज्ञान, मनोरंजन और साहित्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है।

बर्फ के फूल : जया जादवानी

ख्वाहिशों के पंख ; संगीता अग्रवाल

सफलता के रहस्य : डॉ. रमेश चंद्र मेहरोत्रा

रवींद्र-कथाएं : रवींद्र नाथ टैगोर

सच, बड़ा सच, सम्पूर्ण सच डॉ. रमेश चंद्र मेहरोत्रा

चक्रव्यूह कहानी संग्रह कुंतला ब्रजमोहन

प्रेरणादायक कहानियाँ

देश विदेश की लोककथाएं

EDUCATION शिक्षा

अरपा कम्युनिटी रेडियो ने ‘शिक्षा-ऑडियो’ के जरिए ज्ञान को हर घर तक पहुँचाया है। यहाँ हिन्दी, विज्ञान, इतिहास, पर्यावरण पर्यावरण और भाषा जैसे कई विषयों का विस्तृत और प्रामाणिक ज्ञान ऑडियो फॉर्मेट में उपलब्ध है। यह पहल उन विद्यार्थियों और ग्रामीण श्रोताओं के लिए वरदान है, जिन्हें किताबों या डिजिटल संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता है।

इतिहास का अभ्यास

अपनी हिन्दी सुधारें

उच्च शिक्षा, आपके द्वार

Children’s Literature बाल साहित्य

अरपा कम्युनिटी रेडियो पर उपलब्ध बाल साहित्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सराहनीय कार्य कर रहा है। पिछली पीढ़ी की नानी-दादी की वो पारंपरिक और सीख देने वाली कहानियाँ, जो लुप्त हो रही थीं, आज ऑडियो के माध्यम से आधुनिक तकनीक के साथ अगली पीढ़ी तक बहुत ही सजीव रूप में पहुँच रही हैं।

Moral Stories in English

सुनो कहानी दिनेश से : दिनेश दीक्षित

किस्से अकबर बीरबल के

प्रेरणादायक कहानियाँ

आदर्श बालकों की अमर कहानियाँ

सिंहासन बत्तीसी

बेताल पच्चीसी

पंचतंत्र की कहानियाँ

Radio Radio Series ( रेडियो धारावाहिक)

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त अरपा कम्युनिटी रेडियो यूनिसेफ (UNISEF), SMART, CEMCA, और समाज कल्याण, जलशक्ति, आयुष व स्वास्थ्य मंत्रालयों के साथ निरंतर कार्यरत है। साथ ही ORGAN, RBI और विकासपीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से रेडियो धारावाहिकों के निर्माण और ‘नैरोकास्टिंग’ (सामुदायिक जुड़ाव) के माध्यम से यह स्टेशन जमीनी स्तर पर जन-जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है

the TB challenge

स्वास्थ्य संकल्प

हिंसा को नो

“हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान”

अरपा कम्युनिटी रेडियो के आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रोताओं को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से, नैतिक मूल्य और महापुरुषों के प्रेरणादायक विचार जन-जन तक पहुँचाए जा रहे हैं, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आत्मिक संतोष और वैचारिक शुद्धता का संचार करते हैं।

Chhattisgarh
Audio

– Terry a O’Neal

CRA Newsletter

The CRA Newsletter by the Community Radio Association of India shares key updates, insights, and stories from the community radio sector across India. It highlights initiatives, policy developments, and the impactful work of community radio stations that are empowering local communities and strengthening grassroots communication.